असम से मणिपुर कांग्रेस ने बुक कराई पीएम मोदी के लिए फ्लाइट टिकट, कहा- बस बैठ जाइए
कांग्रेस लीडर पवन खेड़ा ने असम के गुवाहाटी से मणिपुर इंफाल की फ्लाइट टिकट फोटो शेयर करते हुए चुटकी ली कि सुविधा के नजरिया से टिकट बुक भी कर दिया गया है और पीएम मोदी को सिर्फ फ्लाइट में सवार होना है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट:-
गुवाहाटी/ नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026. असम के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी पर कांग्रेस ने तीखी प्रक्रिया व्यक्त की है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स ' पर एक व्यंगात्मक पोस्ट शेयर करते हुए पीएम मोदी से हिंसा प्रभावित मणिपुर का भी दौरा करने की अपील की है. अपने पोस्ट में कांग्रेस नेता खेड़ा ने तंज कसते हुए लिखा है कि चुनावी प्रदेश अक्सर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बन जाते हैं, लेकिन मणिपुर को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. पवन खेड़ा ने कहा कि मणिपुर 2023 से अशांत है और हाल में फिर से हालात बिगड़े हैं. कांग्रेस नेता ने असम और मणिपुर के बीच कम दूरी का हवाला देते हुए लिखा, "आप अभी असम में हैं. मणिपुर यहां से सिर्फ 1 घंटे की दूरी पर है. कृपया वहां भी जाइए. पीएम की मौजूदगी से मणिपुर की जनता को भरोसा देने में मदद कर सकती है."
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुवाहाटी से इंफाल की फ्लाइट टिकट की फोटो शेयर करते हुए चुटकी ली कि सुविधा के लिए टिकट भी बुक करा दिया गया है और पीएम मोदी को सिर्फ फ्लाइट में सवार होना है. उन्होंने प्रधानमंत्री सीएआरईएस फंड पर भी कटाक्ष किया और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मणिपुर जाकर यह दिखाएं कि वे मणिपुर की हालत को लेकर गंभीर हैं. गौरतलब है कि मणिपुर 2023 से जारी हिंसा और बीच- बीच में भड़कती घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर सवाल उठता रहा है, जबकि सरकार कहती है कि मणिपुर में शांति बहाल करने के प्रयास जारी है.