• राजस्थान के भिवाड़ी में चल रहा था बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे फैक्ट्री का खेल, 8 लोग जिंदा जले, 4 घायल

    राजस्थान के भिवाड़ी की एक  अवैध केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की सुबह अचानक तेज विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में 8 मजदूर जिंदा जल गए, जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों को तुरंत दिल्ली एम्स अस्पताल में रेफर किया गया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :-

    भिवाड़ी( राजस्थान), 16 फरवरी 2026. इस फैक्ट्री में अवैध पटाखे बनाए जा रहे थे. जहां से भारी मात्रा में पैकिंग के डिब्बे बरामद किए गए हैं. घटना के वक्त फैक्ट्री में 25 मजदूर काम कर रहे थे. यह हादसा यहां के खुशखेड़ा करौली औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. सूत्र बताते हैं कि शव बुरी तरह से जल गए थे और कई शवों के सिर्फ कंकाल भर बचे थे. बॉडी पार्ट्स के बिखरे हुए टुकड़े को बचाव टीम ने पॉलिथीन  में इकट्ठा किया.

    इस बारे में जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने बताया कि  देखने से मालूम पड़ता है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था. गैस रिसाव नहीं था. इस बीच डीएम सुमित्रा मिश्रा बताती है कि, फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है एवं उन्होंने इस फैक्ट्री को किसी तिवारी को प्लीज पर दे रखी थी. हालांकि, अभी तक किसी से संपर्क नहीं हो पाया है.

    मृतक मजदूर यूपी और बिहार के रहने वाले थे 
    सूत्रों ने बताया कि गश्त लगा रही  पुलिस टीम ने फैक्ट्री में आग लगते हुई देखी और तत्काल पुलिस व प्रशासन की टीम ने आधा दर्जन दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाकर दमकल कर्मियों के सहयोग से आज पर काबू पाया.

    गारमेंट कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड थी फैक्ट्री
    राजस्थान के  भिवाड़ी स्थित जिस फैक्ट्री में आग लगी और विस्फोट हुआ वह गारमेंट कंपनी के नाम से रीस्टार्ट थी, लेकिन बिना लाइसेंस के अवैध रूप से पटाखे बनाने का खेल चल रहा था और इस खेल में यूपी और बिहार से आकर काम करने वाले  8 मजदूर जिंदा जल गए.

    पीएम मोदी और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

    इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए संवेदनाएं व्यक्त की है.