• संजय  बारू ने कांग्रेस को मुश्किल में डाला, कहा - ममता बनर्जी को  बने इंडिया ब्लॉक की नेता

    पूर्व पीएम डॉ. मोहन मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी को हराने के लिए इंडिया ब्लॉक का नया फार्मूला बताया है. संजय  बारू ने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों को इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपने की सलाह दी है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट:-

    कोलकाता, 17 फरवरी 2026. पांच प्रदेशों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने नेताओं के बयान में उलझती जा रही है. केरल को लेकर मणि शंकर अय्यर का बयान से गरमाई राजनीति अभी शांत भी नहीं हुई कि अब पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार रहे संजय बारू ने ममता बनर्जी की प्रशंसा कर दी है. बारू का बयान ऐसे वक्त पर आया है जब अगले दो महीने के भीतर पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं, जहां सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस अकेले चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. संजय  बारू ने ममता बनर्जी को सेल्फ मेड लीडर बताते हुए उन्हें इंडिया गठबंधन का नेतृत्व सौंपने की बात कही है.

    सीएम ममता की जमकर प्रशंसा 

    एक अंग्रेजी दैनिक  में लिखे लेख में संजय  बारू ने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का कॉम्बिनेशन सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह जैसा नहीं है. इस वजह से कांग्रेस नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी से निपटने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं. बारू ने राष्ट्रीय राजनीति में बीजेपी से निपटने के लिए ममता बनर्जी को  इंडिया ब्लॉक का नेता बनाने की वकालत की है. इसके समर्थन में उन्होंने लिखा कि ममता बनर्जी एक राजनीतिक पार्टी और सरकार दोनों का नेतृत्व करने वाली एकमात्र महिला नेता है. वे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों स्तर पर नेताओं की मौजूदा पीढी से अलग है.

    तृणमूल सांसद ने बारु का समर्थन किया

    संजय बारू के मुताबिक, सत्ता पर काबिज  बीजेपी पुरुष प्रधान पार्टी है. एक महिला राजनीतिक नेता के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन बीजेपी के महिला वोट बैंक में सेंध लगा सकता है. उन्होंने पूरी तरह से सेल्फ मेड और पहली पीढ़ी की लीडर बताते हुए लिखा कि बहुत समय निकल चुका है, जब हमें कोई महिला पीएम मिली. इंदिरा गांधी अब तक भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रही है. संजय बारु का यह विचार तृणमूल कांग्रेस के नेता सागरिका घोष ने  एक्स पर समर्थन करते हुए लिखा कि एक आईडिया जिसका अब वक्त आ गया है.

    स्टालिन की वकालत की मणिशंकर अय्यर ने 

    दरअसल, इससे पहले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने केरल के तिरुवनंतपुरम  में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को सबसे काबिल नेता बताया. मीडिया से बातचीत में मणि शंकर अय्यर ने कहा था कि इंडिया गठबंधन को मजबूत करने के लिए सबसे मजबूत नेता डीएमके  के बॉस एमके स्टालिन है.