छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी के लिए बड़ी खबर, IAS रवि मित्तल PMO में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त
नई दिल्ली/रायपुर, 20 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के 2016 बैच के आईएएस डॉ. रवि मित्तल प्रधानमंत्री कार्यालय में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली अप्वाइंटमेंट कमेटी आफ कैबिनेट ने रवि मित्तल के नाम पर मुहर लगाई है। 19 मार्च को डीओपीटी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के नेट इन क्लीन छवि वाले आईएएस अफसर डॉ. रवि मित्तल को नरेंद्र मोदी के पीएमओ में अहम जिम्मेदारी दी गई है। यह छत्तीसगढ़ की ब्यूरोक्रेसी के लिए सुखद खबर है। पहले भी छत्तीसगढ़ कैडर के वी. बी. आर. सुब्रह्मण्यम और मौजूदा जनसंपर्क सचिव रोहित यादव भी पीएमओ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
वर्तमान में डॉ. रवि मित्तल के पास मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव और जनसंपर्क विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी है। इससे पहले मित्तल जशपुर के कलेक्टर भी रहे। मृदुभाषी डॉ. मित्तल अपना काम प्रोफेशनल ढ़ंग से करने पर जोर देते हैं।