नव वर्ष पर विहंगम योग संस्था द्वारा शोभायात्रा
भिलाई नगर, 20 मार्च 2026। आध्यात्मिक जन जागरण की दिशा में विहंगम योग संस्था द्वारा समय -समय पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं l भारतीय नववर्ष (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083, (सदाफलाब्द 138) के शुभ अवसर पर स्वर्वेद यात्रा का आयोजन विहंगम योग सन्त समाज भिलाई नगर द्वारा किया गया।इस अवसर पर जुनवानी (भिलाई) में कल 19 मार्च 2026 को शोभायात्रा निकाली गई l यह शोभायात्रा विनोबा नगर, जुनवानी से निकलकर सूर्यामाल होते हुए जुनवानी चौक तक निकाली गईl आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को लेके संस्था के माध्यम से जन जागरण हेतु यह एक पहल थी। शोभायात्रा के दौरान ध्वज लिए भजनों की प्रस्तुति होती रही l अंत में आरती द्वारा कार्यक्रम समापन किया गया l
इस कार्यक्रम में संभागीय संयोजक पी. एल. सपहा सहित आर. के. सिंह, डी. एन. सिंह, मुनी लाल शर्मा, बी. पी. पटेल, अंगीरा साहू, कोमल साहू, बृजेश सोनी, प्रो. कौलेश्वर प्रसाद, शिव कुमार साहू, उत्तम साहू, निरंजन, शिव प्रकाश, हरे राम, भागवत साहू, डॉ. दीनदयाल साहू, घुरउ साहू, थानूराम और मातृशक्ति उमा सोनी, सीमा साहू, मिथला मंथन, सुरेखा साहू, टिकेश्वरी साहू, श्रीमती चेवन साहू ने भी हिस्सा लिया।
स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेl कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित डॉ. दीनदयाल साहू को संस्था की गतिविधियों से अवगत कराते स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह जानकारी संयोजक मुकेश सोनी द्वारा दी गयी।