• CG Budget: महतारी वंदन के 8200 करोड़ रूपए,  नोनी सुरक्षा के तहत अब डेढ़ लाख, पढ़ें वित्त मंत्री का पूरा बजट भाषण

    रायपुर 24 फरवरी 2026 वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के लिए 2026-27 का बजट पेश किया। बजट संकल्प में 172000 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है।  महिला बाल विकास विभाग के बजट में महतारी वंदन के लिए 8200 करोड़ समेत 250 महतारी सदन निर्माण के लिए 75 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

    प्रदेश की आंगनबाड़ियों के संचालन के लिए 800 करोड़ रूपए का प्रावधान, इसमें से पूरक पोषण आहार योजना के लिए 650 करोड़ तथा कुपोषण मुक्ति योजनाआंे के लिए 235 करोड़ रूपए का प्रावधान

    शहरी क्षेत्रों में 250 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अभिसरण के माध्यम से 500 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण के लिए 42 करोड़ रूपए का प्रावधान

    प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना के तहत 120 करोड़ तथा मिशन वात्सल्य योजना के लिए 80 करोड़ रूपए का प्रावधान

    नई योजना

    रानी दुर्गावती योजना:- मोदी की गारंटी में बालिकाओं के जन्म होने पर उन्हें गरिमामयी आर्थिक सुरक्षा प्रदान का वादा किया गया था। जिसके तहत इस बजट में रानी दुर्गावती योजना प्रारंभ करने जा रहे हैं। इस योजना में नोनी के 18 वर्ष पूरा होने पर उसे 1.5 लाख रूपए दिया जायेगा इसके लिए 15 करोड़ रूपए का प्रावधान

    पढ़ें वित्त मंत्री का पूरा बजट भाषण