• Congress MLA लखेश्वर बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष, विधायक दलेश्वर साहू और दिलीप लहरिया को भी मिली जिम्मेदारी

    नई दिल्ली/ रायपुर, 22 फरवरी 2026। एआईसीसी ने बस्तर के दिग्गज आदिवासी नेता एवं विधायक लखेश्वर बघेल को छत्तीसगढ़ विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। वहीं डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू को मुख्य सचेतक तथा मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया को उप सचेतक नियुक्त किया है। इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने इन  विधायकों को बधाई दी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन विधायकों को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए 'एक्स' पर लिखा है कि आप सभी साथियों को इस नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आप सभी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक साथी विधानसभा में पूरी एकजुटता से छत्तीसगढ़ के जनहितैषी मुद्दों पर आवाज बुलंद करेंगे.