• SA vs IND T20: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को दिया 188 रन का लक्ष्य

    अहमदाबाद, 22 फरवरी 2026। साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में भारत को 188 रन का टारगेट दिया है। अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए।

    डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए।

    भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। अफ्रीकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी।

    प्लेइंग इलेवन

    भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

    साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।