रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों ने मधुकर खेर और एस. के. दास गुप्ता को याद किया
रायपुर, 22 फरवरी 2026। स्थानीय मोती बाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार मधुकर खेर की जयंती और एस. के. दासगुप्ता की पुण्यतिथि पर एक गरिमामय स्मरण कार्यक्रम कल 21फरवरी को आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के पत्रकारों ने दोनों दिवंगत पत्रकारों के व्यक्तित्व, कृतित्व और पत्रकारिता के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल शर्मा, बसन्त वीर उपाध्याय, गोकुल सोनी, के.एन. किशोर और अनिरुद्ध दुबे ने छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता में दोनों विभूतियों के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि दोनों पत्रकारों ने निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने किया।
स्मरण कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू और भूपेश जांगड़े सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। उनके अलावा प्रशांत शर्मा, मंजूषा शर्मा, संदीप पुराणिक, राजेन्द्र निगम, पंकज चौहान, लवकुश शुक्ला, रत्ना पांडे, रेणु नन्दी आफताब बेगम, शगुफ्ता शिरीन, विनीता मंडल और जावेद भाई सहित अनेक पत्रकारों ने भी स्वर्गीय मधुकर खेर और स्वर्गीय एस. के. दास गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।