SA vs IND T20: सुपर- 8 के पहले मैच में ही भारत की शर्मनाक हार, बल्लेबाजों ने डुबा दी टीम की नैया
SA vs IND T20: भारत T20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 में अपना पहला मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला, लेकिन टीम इंडिया को इस मैच में 76 रन के हार मिली।
अहमदाबाद, 22 फरवरी 2026। भारत को साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 मुकाबले में 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया और इस हार के बाद टीम इंडिया के सेमीफाइनल अभियान को बड़ा झटका लगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया और साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। डेविड मिलर को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और फिर 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। भारत के जीत के लिए 188 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई। भारत की इस हार के लिए पूरी तरह से बल्लेबाज जिम्मेदार रहे।
भारत की पारी, शिवम दुबे ने बनाए 42 रन
इशान किशन डक पर आउट हुए जबकि तिलक वर्मा एक रन पर निपट गए। अभिषेक शर्मा ने 15 रन जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 रन बनाकर सरेंडर कर दिया। इसके बाद हार्दिक पंड्या 18, अर्शदीप सिंह एक जबकि रिंकू सिंह बिना खाता खोले आउट हुए। शिवम दुबे ने 42 रन की पारी खेली और आउट हो गए। साउथ अफ्रीका के लिए यानसेन ने 4 जबकि केशव महाराज ने 3 विकेट लिए जबकि कार्बिन बॉश को 2 विकेट मिले।
डेविड मिलर ने खेली 63 रन की पारी
क्विंटन डिकॉक को 6 रन पर बुमराह ने बोल्ड कर दिया। कप्तान एडन मार्करम को 4 रन पर अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेज दिया। रियान रिकेल्टन को 7 रन पर बुमराह ने कैच आउट करवा दिया। ब्रेविस को शिवम दुबे ने 45 रन पर कैच आउट करवाया। मिलर ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगाया जबकि 35 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। यानसेन 2 रन बनाकर आउट हो गए जबकि कॉर्बिन बॉश 5 रन बनाकर आउट हुए। स्टब्स 44 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि बुमराह ने 3 तो वहीं अर्शदीप ने 2 विकेट लिए। वरुण और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिले।
South Africa Score: 187 runs
India Score: 111 runs