मध्य प्रदेश के भिंड में भीषण सड़क दुर्घटना, 5 की मौत, 6 घायल
समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट :
भिंड, 22 फरवरी 2026. मध्य प्रदेश के भिंड में शनिवार सुबह भीषण सड़क दुर्घटना हुआ.छीमका के समीप एक बस और वैन में जबरदस्त टक्कर हो गई. फल स्वरुप 5 लोगों की मौत हुई है जबकि 6 अन्य लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को तुरंत गोहद अस्पताल में ले जाया गया , जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर मेडिकल को रेफर किया गया है. मिली खबर के अनुसार नेशनल हाईवे 719 पर गोहद पुलिस चौराहा इलाके में गिल ढाबे के निकट हुआ है. इतनी भीषण टक्कर थी कि वैन पूरी तरह चकनाचूर हो गई.
बारात छोड़कर वापस लौट रही थी बस
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना शनिवार के तड़के करीब दो से तीन बजे के बीच का है. ग्वालियर इटावा हाईवे 719 पर गोहद पुलिस क्षेत्र के छीमका में गिल ढाबा के पास हुई है. जानकारी है कि, यात्री बस भिंड से बारात छोड़कर ग्वालियर जा रही थी.
मृतकों में तीन की हुई पहचान
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस से टकराकर वैन के
परखच्चे उड़ गए. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 112 और एंबुलेंस की मदद से 11 घायलों को गोहद अस्पताल ले जाया गया. जहां पर चार लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि 6 बेहद गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है. पुलिस थाना प्रभारी गोहद मनीष धाकड़ के मुताबिक, "कार सवार मृतकों में से तीन की पहचान कर ली गई है. ये हैं - दतिया जिले के जगदीश भदोरिया, भिंड के प्रदीप और भिंड के ही फार्मासिस्ट अतुल शिवहरे जबकि 2 मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है."