• खोदा पहाड़ निकली चुहिया

    राज्य की नवपदोन्नत एपीसीसीएफ शालिनी रैना को 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सोमवार को राज्य शासन ने राजपत्रित/ अराजपत्रित/ समन्वय का प्रभार दिया है।

    रायपुर, 9 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ की 2001 बैच की आईएफएस शालिनी रैना को 1 जनवरी 2026 को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई थी। लेकिन लंबे इंतजार के बाद उन्हें 9 मार्च को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (राजपत्रित/अराजपत्रित/ समन्वय) की जिम्मेदारी दी गई है। बताते हैं कि उन्हें तीन महीने से  एपीसीसीएफ (बजट) का प्रभार देने के लिए पीसीसीएफ राव, वन सचिव और विभागीय मंत्री तीनों एड़ी चोटी जोर लगा रहे थे। तीन बार फ़ाइल ऊपर से नीचे गई। लेकिन हर बार नतीजा सिफर रहा। तीन महीने की कोशिशों और इंतजार के बाद भी शालिनी रैना बजट का प्रभार पाने में असफल रहीं। बताया जा रहा है कि बजट वाले साहब का जोर कम नहीं हुआ है। बहरहाल पढ़ें वन विभाग, मंत्रालय का आदेश..