रायपुर पुलिस कमिश्नर ने थोक में किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट
रायपुर, 16 फरवरी 2026। राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट के गठन के बाद पहली बार पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने पुलिसकर्मियों की नवीन पदस्थापना की है। उन्होंने पुलिस लाइन से पुलिस सहायता केंद्र, चौकी और थानों में पुलिस कर्मी, रीडर कंप्यूटर ऑपरेटरों को भेजा है। राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट खुलने के बाद यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की दिशा में अमला लगा हुआ है। अभी भी कई सड़कों में जाम की स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ट्रैफिक एक्सपर्ट बताते हैं कि रिंग रोड में जाम की स्थिति इसलिए बनी हुई है कि वहां पर सरोना, खनिज भवन, तेलीबांधा तथा अग्रसेन धाम चौक में फ्लाईओवर की आवश्यकता है। वहीं शहर के भीतर सड़कों पर अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही है। इससे सख्ती से निपटने पर ही जाम से राहत मिलेगी।ऑनलाइन चालान के कारण अब वाहन रांग साइड से कम गुजर रहे हैं। बहरहाल डॉ. संजय शुक्ला ने राजधानी की पुलिसिंग को सुधारने के लिए इकाई लेवल पर पोस्टिंग की है। देखें लिस्ट..