छत्तीसगढ़ में 124 रेंजर्स की पोस्टिंग, वहीं 45 डिप्टी रेंजर्स का प्रमोशन
रायपुर, 25 फरवरी 2026। राज्य शासन ने 124 नव नियुक्त रेंजर्स की पदस्थापना की है। वही 45 डिप्टी रेंजर्स को रेंजर्स के पद पर पदोन्नति दी गई है। गौरतलब है कि 2020 पीएससी में रेंजर्स के 177 पदों के लिए वैकेंसी आई थी। 2023 में प्रक्रिया पूरी हुई जिसमें 124 अभ्यर्थी ही नियुक्ति पाने में सफल रहे। लंबी प्रक्रिया पर वन क्षेत्रपाल के अभ्यर्थियों ने धैर्य रखा। 6 महीने की प्रशिक्षण के बाद 25 फरवरी 2026 को उनकी पोस्टिंग की गई है। वही 21 नवंबर 2025 की डीपीसी के परिप्रेक्ष्य में बुधवार को 45 डिप्टी रेंजर्स को रेंजर के पद पर पदोन्नति दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के विशेष सचिव जेपी पाठक ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। फिलहाल देखें पूरी लिस्ट..