• सनकी आशिक ने जयमाला रस्म होते ही मंडप पर दुल्हन को मारी गोली, खून से सना मंडप, भाग गया आरोपी

    अक्सर शादी के वीडियो वायरस होते हैं, लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, एक सनकी आशिक ने जयमाला रस्म पूरा होते ही मंडप में घुसकर दुल्हन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की सनसनीखेज रिपोर्ट :-

    बक्सर, 25 फरवरी 2026. बिहार के बक्सर जिले में बुधवार सुबह एक शादी शादी समारोह में उस समय खौफनाक मंजर में तब्दील हो गया, जब खुशियों के बीच अचानक शादी समारोह में गोलियों की आवाज गूंज उठी . यह घटना बक्सर के चौसा इलाके में उस समय घटी, जब दुल्हन अपनी शादी की रस्में निभा रही थी. जयमाला के बाद मंडप पर दूल्हा - दुल्हन खड़े थे और रिश्तेदार जश्न में डूबे हुए थे, तभी अचानक उसके सनकी आशिक मंडप में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया जिससे वहां अफरा तफरी मच गई.

    शादी मंडप पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आरोपी युवक दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है. वह उसकी शादी से नाराज था और नहीं चाहता था कि उसकी प्रेमिका किसी और से शादी करें. जैसे ही मौका मिला, उसने शादी मंडप पर जाकर दुल्हन को निशाना बनाया और गोली चला दी. गोली दुल्हन के पेट में लगी है और वह मंडप पर ही गिर पड़ी. इस बीच आरोपी मौके से  भाग गया.

    लथपथ हुई खून से दुल्हन

    हालांकि, शादी रस्म पर  मंडप में मौजूद लोगों ने शुरुआत में गोली की आवाज को पटाखा समझा. परिजनों ने बताया कि उसे पहले लगा कि यह  जश्न का ही हिस्सा है, लेकिन जब मंडप के आसपास  हलचल मची और दुल्हन को खून से लथपथ देखा गया, तब असलियत का एहसास हुआ. दूल्हा तुरंत दुल्हन को उठाकर अस्पताल की तरफ भाग और रिश्तेदार भी परिवार के अन्य लोगों के साथ घबराकर इधर से उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि घायल दुल्हन को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया. खबर है कि डॉक्टरों की एक टीम उसकी हालत पर नजर रखे हुए हैं वहीं, परिवार वाले उसके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं. हालांकि, जारी वीडियो में आरोपी का चेहरा  स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है. फिर भी पुलिस वीडियो को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है.

    परिजन कर रहे हैं मांग

    पुलिस के मुताबिक, मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और आरोपी की पहचान भी हो गई है एवं उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस बीच परिवार वालों ने आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि शादी जैसे पवित्र अवसर पर इस तरह की हिंसक वारदात ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है.

    वहीं, इलाके में इस घटना को लेकर दहशत और आक्रोश है. यह घटना एक बार फिर यह दिखाती है कि एक तरफा प्रेम प्रसंग या जुनून किस तरह खतरनाक रूप ले सकता है और शादी की खुशियां पलभर में कैसे मातम में बदल सकती है. एक परिवार की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई. और अब सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई और दुल्हन की सेहत पर टिकी है.