तमिलनाडु में चुनाव से पहले शशिकला ने द्रविड़ पार्टी बनाने का किया ऐलान
जयललिता की मृत्यु के बाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए शशिकला ने बताया कि जयललिता के निधन के बाद विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की गुजारिश करते रहे, लेकिन उन्होंने परंपराओं का निर्वहन करते हुए पन्नीरसेल्वम को...
चेन्नई, 26 फरवरी 2026. एआईएडीएमके (अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) से निष्कासित हुई नेता वीके शशिकला ने तमिलनाडु में नई द्रविड़ पार्टी बनाने की घोषणा की है. यह घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की 78 वीं जयंती के अवसर पर किया गया है. शशिकला ने इस मौके पर पार्टी का झंडा लहराया, जिसमें काले, सफेद और लाल रंगों के साथ पेरारिग्नर अन्ना, पुरटचि थलाइवर एमजीआर और पुरटचि थलाइवी अम्मा (जयललिता) की तस्वीरें शामिल हैं. उन्होंने स्पष्ट किया की पार्टी का नाम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा और इस निर्णय में कोई बदलाव नहीं होगा.
शशिकला यह कदम 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया है, जहां राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. शशिकला ने कहा कि पिछले 9 वर्षों तक चुप रहना तमिलनाडु की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात होता, इसलिए नई पार्टी की शुरुआत करना आवश्यक हो गई है. उन्होंने एआईएडीएमके के मौजूदा महासचिव एडप्पादी के पलानी स्वामी पर गंभीर आरोप लगाए. महिला नेता ने कहा कि उन्होंने ही ईपीएस को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था, लेकिन उन्होंने बदले में उनके साथ छोड़ दिया और पार्टी से बाहर का प्रस्ताव पारित किया. जेल में रहते हुए उनकी पैरोल कम करने और पति की मृत्यु पर भी पैरोल सीमित करने का उन्होंने काम किया.
किस बात का किया जनता से वादा
शशिकला ने दावा किया कि ईपीएस के नेतृत्व में पार्टी लगातार 10 चुनाव हारे हैं और कोई जीत हासिल नहीं की. विपक्ष के तौर पर पार्टी का प्रदर्शन भी बहुत खराब रहा है. उन्होंने एमजीआर के डीएमके से निष्कासित होने का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्हें उन्होंने सत्ता तक पहुंचाया, उन्होंने ही उन्हें धोखा दिया. नई पार्टी अन्ना, एमजीआर और जयललिता के मार्ग पर गरीबों और आम जनता की वे सेवा करेंगी तथा दुश्मनों और गद्दारों को जड़ से उखाड़ फेंकेगी.
उन्होंने कहा कि नई पार्टी द्रविड़ आंदोलन की मूल भावना को मजबूत करेगी एवं तमिलनाडु की जनता के हित में काम करेगी. यह पार्टी गरीबी उन्मूलन, समानता और रोजगार सृजन पर जोर देगी. शशिकला की यह घोषणा तमिलनाडु की सियासी में नया मोड़ ला सकती है, जहां एमके स्टालिन की डीएमके सरकार द्रविड़ मॉडल 2.0 पेश कर रही है. वहीं एआईएडीएमके - भाजपा गठबंधन और अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम भी मैदान में हैं.