• आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के वेतलापलेम की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 21 मरे 8 घायल

    आंध्र प्रदेश में काकीनाडा के वेतलापलेम में शनिवार को एक पटाखा कारखाने में आग लग गई और हुए भीषण धमाके की गूंज 5 किमी दूर तक सुनाई दी और शरीर के चिथड़े उड़कर पास के खेतों में जा गिरे.

    काकीनाडा, 1 मार्च 2026. आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेतलापलेम में शनिवार को एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में जोरदार विस्फोट हो गया. इस धमाके में 20 लोगों की जान चली गई, वहीं, आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं. विस्फोट के समय यूनिट में 20 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे. फिलहाल मौत का आंकड़ा बढ भी सकता है.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा दोपहर करीब  2 बजे हुआ. धमाके इतना जोरदार था कि इसकी गूंज 5 किमी दूर तक सुनाई दी. हालांकि, स्थानीय लोग घटनास्थल पर जाकर हादसे में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया.

    धान के खेतों में गिरी लाशें 

    पुलिस अधिकारी के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि लाशें पास के धान के खेतों में जा गिरी, जहां खेतों के बीच डरावना मंजर देखने को मिला, जब स्थानीय लोग वाराकालू यानी खाद की बोरियों से बनी चादरों में शवों को ले जाते दिखे. पुलिस ने खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं. जबकि काकीनाडा शासकीय अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में ले गए घायल 90 से 100% तक जले हुए हैं. उनका इलाज जारी है.

    मुख्यमंत्री नायडू ने जताया दुख

    इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री  एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अफसर को मौके पर जाकर  हालात की निगरानी करने को कहा है. वहीं, प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. उधर, राज्य की  गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. सभी घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में की जा रही है.