• छत्तीसगढ़ मंत्रालय में कई स्तर पर पदोन्नति, विशेष सचिव की पोस्टिंग

    रायपुर, 2 अप्रैल 2026। राज्य शासन ने मंत्रालय संवर्ग के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। छत्तीसगढ़ मंत्रालय से जारी आदेश के मुताबिक आदिम जाति विकास विभाग की अवर सचिव सरोजनी टोप्पो को उपसचिव पदोन्नत किया गया है। वहीं अजय कुमार और वनिता मेरवड़े को अनुभाग अधिकारी बने हैं। रेखा देवांगन और लुम्बिनी साहू को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। उधर विमला नावरिया को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग पदस्थ किया गया है। वहीं प्रीति डे, अवर सचिव को वित्त से कौशल उन्नयन तथा तकनीकी शिक्षा विभाग में स्थानांतरित किया गया है। देखें सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश..