• दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान केंद्रीय समिति की बैठक संपन्न, गौ रक्षकों की आत्मीय मिलन

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट:-

    नई दिल्ली/ हैदराबाद, 2 अप्रैल 2026. पिछले दिनों "कामधेनु मंगल परिवार" के तत्वावधान में आयोजित गौ सम्मान आह्वान अभियान केंद्रीय समिति की बैठक दिल्ली के मंगलपुरी स्थित मां जगदंबे टेंट परिसर में संपन्न होने की खबर है. इस आशय की जानकारी परम गौ भक्त, समाज सेविका परमेश्वरी शर्मा ने हैदराबाद में हमारे संवाददाता को दी. उन्होंने बताया कि भारतवर्ष के कोने-कोने से गौ सम्मान आह्वान अभियान की केंद्रीय समिति बैठक में पहुंचे साधु - संतो एवं गौ भक्तों का आत्मीय मिलन बड़े ही भव्यता के साथ आयोजित किया गया. 

    इस अवसर पर गौ सेवकों ने आह्वान अभियान का स्वरूप और संकल्प, सेवा समर्पण एवं समरसता पर खुलकर चर्चा की. इस मौके पर नंदमंडल एवं 36 प्रांतों के प्रांत प्रचारक बैठक में शामिल हुए. दरअसल, तेलंगाना के  वीरांगना गौ सेवा के लिए समर्पित विशिष्ट समाज सेविका परमेश्वरी शर्मा ने गौ सम्मान सेवा अभियान अधिक से अधिक संख्या में इसे देशभर में प्रचारित करने का आह्वान किया है.