बुर्ज खलीफा के निकट ड्रोन अटैक, दुबई में जोरदार धमाका, चारों ओर अफरा- तफरी
इसराइल और अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला किया है. ईरान की राजधानी तेहरान, खोर्रमाबाद, कौम और इस्फहन जैसे शहरों को निशाना बनाया है. जबकि ईरान ने भी जवाबी मिसाइल हमले में इजरायल के हाइफा, तेल अवीव और गैलिली चारों को निशाना बनाया है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट :-
नई दिल्ली, 1 मार्च 2026. इजरायल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़ा हमला बोला है. ईरान की राजधानी तेहरान में धमाकों की गूंज दूर-दूर तक सुनी गई. इजरायल के रक्षा मंत्री ने इसकी पुष्टि की है. ईरान की राजधानी तेहरान के अलावा कौम, हाइफा, खोर्रमाबाद और इस्फहान पर मिसाइलें दागी गई. ईरान सरकार के कुछ दफ्तरों पर भी हमला होने की खबर है. इसके जवाब में ईरान ने भी ताबड़तोड़ मिसाइलें दागकर इजरायली शहरों तेल अवीव, हाइफा, गैलिली आदि नगरों को निशाना बनाया है.
सूत्र बताते हैं कि इजरायली नागरिकों को शेल्टरों के समीप रहने को कहा गया है. हालांकि, इस हमले में अमेरिका भी शामिल था. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह ईरान को परमाणु बम बनाने नहीं देंगे.
पीवी सिंधु दुबई हवाई अड्डे पर फंसी
बर्मिंघम में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ऑल इंग्लैंड ओपन में भाग लेने जा रही भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर फंसी हुई है. इलाके में अचानक बिगड़े सुरक्षा हालातों और हवाई अड्डे के समीप हुए विस्फोटों और ड्रोन हमलों के कारण उड़ानों के परिचालन में भारी बाधा आई है, जिसके चलते सिंधु समेत कई अन्य यात्रियों की यात्रा बीच में ही रुकी हुई है.
फिर इजरायल ने किया अटैक
इजरायली आर्मी का कहना है कि लगभग 200 लड़ाकू विमानों ने ईरान पर जोरदार हमला किया. इजरायली आर्मी ने शनिवार को ईरान के मध्य भाग में स्थित मिसाइल लॉन्चरों और हवाई रक्षा प्रणालियों को निशाना बनाते हुए नया हमले शुरू की. आर्मी ने कहा, "आईडीएफ ने मध्य ईरान में ईरानी आतंकी शासन के हमलों की एक और लहर शुरू की है."
अमेरिका- इजरायल हमले में ईरान के 85 स्कूली बच्चियों की मौत
ईरान में जिस स्कूल पर हमला हुआ, उसका नाम' शाजारे तैय्यबेह एलिमेंट्री स्कूल है. यह लड़कियों का एक प्राइमरी स्कूल है. अमेरिका इजरायल की ओर से दिए गए हवाई हमलों में इस स्कूल पर भी बमबारी की गई. जिसमें वहां पढ़ने के लिए आई 85 छात्राओं की मौत हो गई.