गृह मंत्री का बंगला होगा पुलिस कमिश्नरेट, राज्य शासन ने किया आबंटित
रायपुर, 13 फरवरी 2026। डिप्टी सीएम विजय शर्मा का सिविल लाइन स्थित बंगला अब रायपुर पुलिस कमिश्नरेट होगा। गृह मंत्रालय, महानदी भवन ने शुक्रवार को सी-3, सिविल लाइन बंगले को केवल कार्यालय प्रयोजन के लिए आबंटित किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय के लिए सी-1 को दो वर्ष या नया पुलिस कमिश्नरेट भवन बनने, जो पहले हो तक के लिए अलॉट किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट का अस्थाई कार्यालय संभाग आयुक्त के पुराने बिल्डिंग में प्रारंभ हुआ था। वहीं डीसीपी (सेंट्रल) का दफ्तर सी-4 में, डीसीपी (वेस्ट) सरस्वती नगर थाने के ऊपर तथा डीसीपी (नार्थ) का कार्यकाल पुराने पुलिस मुख्यालय में प्रारंभ किया गया है। गौरतलब है कि रेवेन्यू को छोड़कर लॉ एंड ऑर्डर के अधिकांश अधिकार पुलिस कमिश्नरेट को दिए गए हैं। पढ़ें आदेश..