• IAS Award: छत्तीसगढ़ अलॉयएड सर्विस के दो अधिकारी बने IAS

    रायपुर, 18 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ को दो नए आईएएस मिले हैं। डीओपीटी से जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ के वित्त सेवा संयुक्त संचालक ऋषभ पराशर तथा स्टेट जीएसटी के तरुण कुमार किरण को एलॉयएड सर्विस रिक्त दो पदों के विरुद्ध  आईएएस अवार्ड किया गया है। पहली बार छत्तीसगढ़ एलॉयएड सर्विस के दो अफसरों को एक साथ  आईएएस बनाया गया है।

    गौरतलब है कि एलॉयएड सर्विस से आईएएस बने शारदा वर्मा और अनुराग पांडेय के सेवानिवृत्ति के पश्चात दो पद रिक्त हुए थे। वर्तमान में ऋषभ पराशर वित्त विभाग मंत्रालय में उपसचिव है। वहीं तरुण किरण वाणिज्यकर (जीएसटी) विभाग, मंत्रालय में ओएसडी हैं। बहरहाल पढ़ें डीओपीटी की नोटिफिकेशन..