• 'हमने पत्रकारिता जगत की निडर आवाज  खो दी है'; वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद मेहर के निधन पर मीडिया जगत में शोक

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  विशेष रिपोर्ट:-

    संबलपुर, 18 फरवरी 2026. पश्चिम ओड़िशा के संबलपुर निवासी विशिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद मेहर का रात 11:15 बजे भोजन कर लेने के उपरांत दिल का दौरा पड़ गया. हालांकि, तुरंत उन्हें संबलपुर सदर अस्पताल और बाद में भीमसार बुर्ला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. निधन के वक्त वे 75 वर्ष के थे. हालांकि, परिजनों ने उनके कहे मुताबिक, मृतक शरीर को बुर्ला मेडिकल को सौंप दिया. दिवंगत पत्रकार ने अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री समेत बुजुर्ग पत्नी छोड़ गया है. शिव प्रसाद मेहर नवभारत रायपुर संस्करण से बरसों तक जुड़े रहकर  सामाजिक-राजनीतिक संघर्षों पर गहन और विस्तृत रिपोर्टिंग की.

    पत्रकारों ने जताया दुख 
    वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद मेहर के निधन पर मीडिया जगत में शोक की लहर है. बुधवार की सुबह प्रेस क्लब संबलपुर की ओर से शोक सभा आयोजित कर  उनके निधन पर दुख व्यक्त किया गया और सभी सदस्यों ने गंभीर श्रद्धांजलि अर्पित की. जबकि सीनियर जर्नलिस्ट अर्जुन निरंजन पंडा, प्रिय रंजन साहू, शिव शंकर नंद, प्रिय रंजन बाबू, राधेश्याम वर्मा, सरोज साहू, त्रिविक्रम प्रधान, अनिल श्रीरामका, दशरथी बेहरा, हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार देहाती विश्वनाथ, पत्रकार शिव प्रसाद मिर के निधन पर दुख व्यक्त किया है. अपने शोक संदेश में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरा  संवेदना व्यक्त किया गया है. पत्रकारों ने कहा है कि संबलपुर के वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रसाद मेहर के अचानक निधन से संबलपुर ही नहीं विशेष कर पश्चिम ओड़िशा ने एक बेहतरीन कलमकार को खो दिया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. 'ओम शांति!'