• IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में IAS के प्रभार में बदलाव

    रायपुर, 10 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में एक आईएएस अधिकारी के प्रभार में बदलाव किया गया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग, महानदी भवन द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के मुताबिक अंकित आनंद को उनके सभी दायित्वों के साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।  देखें जीएडी का आदेश..