• 'नीतीश को भाषाई  मर्यादा लांघने की आदत बन चुकी है ', सीएम के बयान पर रोहिणी का तीखा प्रहार

    बिहार विधान परिषद में सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री  राबड़ी देवी को लड़की कह दिया. सीएम नीतीश कुमार के बयानों पर रोहिणी आचार्य  ने तीखी प्रक्रिया दी है.  समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  विशेष रिपोर्ट :-
    पटना, 10 फरवरी 2026.बिहार विधानसभा और विधान परिषद की घटनाओं से सियासी तनाव बढ़ गया है. महिला सम्मान, संसदीय भाषा और कार्रवाई के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार के हालिया बयान पर तीखी प्रक्रिया दी है. रोहिणी  आचार्य ने  कहा है कि सीएम नीतीश को संसदीय भाषाई मर्यादा लांघने की आदत बन चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री दर्जनों बार  सदन और सार्वजनिक मंचों से महिलाओं के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, खासकर महिलाओं के संदर्भ में.

    मुद्दा भाषाई  मर्यादा और महिला सम्मान का

    रोहिणी आचार्य  ने अपने बयान में कहा कि जब तर्क और तथ्य कमजोर पड़ जाते हैं, तब व्यक्ति भाषा की सीमाएं लांघकर अपनी खीज और वैचारिक खोखलेपन को उजागर करता है. उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के पिछले कुछ वर्षों के बयानों और वक्तव्यों को देखने से यह स्पष्ट होता है कि वे महिलाओं के प्रति मानसिक और वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं. रोहिणी के मुताबिक, महिला सम्मान को लेकर कहीं जाने वाली बातें केवल  राजनीतिक और चुनावी दिखावा है.

    नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया

    दरअसल बिहार विधानसभा में सोमवार को दरभंगा में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, नीट छात्रा की मौत और बढ़ते अपराध पर जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बोलना प्रारंभ किया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए बोला- ये जो लड़की है इसका क्या है? इसको कुछ आता है? ई कोई काम की है? 15 साल तक कुछ काम नहीं किया और आज बोल रहा है। ई सब पर तो एक्शन दिया जाना चाहिए।

    इसके जवाब में राबड़ी देवी ने कहा- होश में आइये। चुप रहिए। डूबा दिए। शर्म कीजिए। राबड़ी, विपक्षी सदस्यों के साथ लगातार यह नारा लगाती रहीं कि मुख्यमंत्री- 'गृह मंत्री इस्तीफा दो. जब से सम्राट चौधरी गृह मंत्री बने हैं अपराध बहुत बढ़ गया है.' नीतीश के बयान के बाद सदन में हंगामा मच गया। परिषद के उपसभापति राम बच्चन राय ने सदन में शांति की कोशिश की।

    तेजस्वी यादव को लेकर विधानसभा में विवाद
    इससे पहले भी विधानसभा की कार्यवाही के दौरान तीन दिन पहले नेता प्रतिपक्ष  तेजस्वी यादव के बीच में बोलने पर सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बच्चा हो, चुप रहो जैसी बातें कहकर टोका था. इस दौरान सीएम ने तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव का भी जिक्र किया था. इस घटनाक्रम के बाद बिहार में राजनीतिक माहौल चरम पर है.

    दरअसल, बिहार विधान परिषद में सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  राबड़ी देवी को  लड़की कह दिया. वहीं, अब इस पर लालू प्रसाद यादव, और राबड़ी देवी, बेटी रोहिणी आचार्य, सहित राजद के तमाम नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है.