रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ी सर्जरी, 22 थानों में नए प्रभारी, देखें कौन, कहां पदस्थ किए गए?
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। राजधानी के पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजय शुक्ला ने सोमवार को राजधानी के 22 थानों में नए प्रभारियों की पोस्टिंग की है। पिछले दिनों डीजीपी ने राज्य के विभिन्न जिलों से 12 इंस्पेक्टर रायपुर शहर भेजे थे। यह फेरबदल डॉ. संजय शुक्ला की पुरानी टीम का फिर से एकजूट होने के संकेत देता है। खमतराई, पुरानी बस्ती, तेलीबांधा, मौदहापारा, आजाद चौक, टिकरापारा, डीडी नगर, पंडरी, देवेंद्र नगर, गोल बाजार, सरस्वती नगर, राजेंद्र नगर तथा कबीर नगर थाने समेत यातायात, आजाक एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभार पुलिस निरीक्षकों (टीआई) को दी गई है। देखें पूरी लिस्ट..