• लग्जरी गाड़ियों में डेढ़ करोड़ का गांजा, ओड़िशा से मध्य प्रदेश भेजी जा रही थी, पुलिस ने पकड़ा

    छत्तीसगढ़ में दो लग्जरी वाहनों से डेढ़ करोड़ रुपए का गांजा पकड़ाया है. आरोपी ओड़िशा से गांजा लोड कर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ विशेष रिपोर्ट:-
    रायगढ़, 5 जून 2026. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पुलिस ने 
    "ऑपरेशन आघात " के तहत शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की है. ओड़िशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 300 किलोग्राम गांजा की खेप को पुलिस ने पकड़ा है. साथ ही इस कारोबार में संलिप्त तीन तस्करों को भी धर - दबोचा है. एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान करीब डेढ़ करोड रुपए का गांजा समेत दो लग्जरी वाहन, पांच मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है.

    ओड़िशा से मध्य प्रदेश भेजी जा रही थी गांजे की खेप 

    जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह ओड़िशा के सोनपुर क्षेत्र से गांजा की खेप दो सफेद रंग की लग्जरी वाहनों के द्वारा मध्य प्रदेश के अनूपपुर ले जाई जा रही थी. इसकी पुष्टि होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शशि मोहन सिंह ने लैलूंगा पुलिस को तत्काल नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी एवं एसडीपीओ धर्मजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में ले लूंगा पुलिस द्वारा नाकेबंदी की गई.

    पकड़ी गई इनोवा और एक्स एल --6, इनोवा में मिली दोहरी नंबर प्लेट 

    खबर है कि नाकेबंदी के दौरान कट कालिया मार्ग पर गहरा बंदी के दौरान मुखबिर के बताए मुताबिक, एक इनोवा और मारुति सुजुकी एक्सएल -6 को रोक कर जांच की गई. सफेद रंग की इनोवा क्रिस्टा में दो नंबर प्लेट लगी हुई थी. ओडी - एच -0050 के नीचे  सीजी - 13 बी वाई -- 6540 नंबर अंकित थी. संदिग्ध अपने जाने पर थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा इनोवा में बैठे युवक  निखिल कश्यप और मारुति सुजुकी कर में सवार दो युवक रिंकू कश्यप और धर्मेंद्र मौर्य को एनडीपीएस कानून के प्रावधानों की जानकारी देकर तलाशी ली गई.

    300 किलो गांजा, दो लग्जरी वाहन और पांच मोबाइल फोन  जब्त 

    तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से भारी मात्रा में  अवैध मादक पदार्थ  गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजा का वजन 300 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है. पुलिस ने गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त इनोवा क्रिस्टा ( कीमत 20 लख रुपए ), मारुति सुजुकी एक्स 
    एल --6( कीमत 14 लख रुपए ), तथा पांच मोबाइल फोन, जिनमें 2 आईफोन शामिल है.

    अनूपपुर तक पहले नेटवर्क की तलाश में पुलिस टीम रवाना

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांजा की खेप मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अपने सहयोगियों तक पहुचाने की बात कबूली है. वहीं, आरोपियों के विरुद्ध थाना लैलूंगा में दफा 20 ( बी ) व 29 एनडीपीएस कानून के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की पुलिस की ओर से सूचना दी गई है. जबकि फरार अन्य आरोपियों एवं पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी के लिए  लैलूंगा पुलिस  की एक विशेष टीम सरगुजा और अनूपपुर के लिए रवाना हुई है.