• अलविदा आशा ताई : आज एक आसमान ने छोड़ दी, आशा भोंसले को सिनेमा जगत को नमन

    आशा भोंसले के निधन से संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है. 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती आशा जी को कार्डियक अरेस्ट आया था. बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की. सेलेब्स उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रही है. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
    मुंबई, 12 अप्रैल 2026. बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर आशा भोसले ने 92 की उम्र में हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद ली है. वो अपने पीछे एक लंबी विरासत छोड़ गई है. उनके साथ सुरों का एक पूरा युग खामोश हो गया. वो आवाज, जिसने दशकों तक हर एहसास को शब्द दिए-- चाहे  वो प्यार हो, दर्द  हो, शरारत हो यह जश्न, आज हमेशा के लिए थम गई है. हिंदी सिनेमा के अनगिनत गीतों में बस चुकी आशा भोसले की आवाज सिर्फ एक गायकी नहीं, बल्कि करोड़ों दिलों की धड़कन थी.

    आशा भोंसले को 11 अप्रैल को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी पोती जनाई ने बताया था कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया. वो आईसीयू मे थी, इसके अगले दिन 12 अप्रैल को खबर आई कि दिग्गज सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. 

    अमित शाह  ने दी श्रद्धांजलि

    आशा ताई सबकी चहेती थी. उनके निधन पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी संवेदनाएं जाहिर की है. उन्होंने लिखा- आज हर भारतीय और विशेष कर मेरे जैसे हर संगीत प्रेमी के लिए दुखद दिन है, जब हम सबकी प्रिय आशा भोसले जी हमारे बीच नहीं रही. अपनी आवाज से करोड़ों दिलों को छूने वाली आशा भोसले ने हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल और गुजराती सहित कई भाषाओं के साथ-साथ  लोकगीतों में भी अमिट छाप छोड़ी. ईश्वर आशा जी को अपने श्री चरणों में जगह  दें. 'ओम शांति'

    बेटे ने किया कंफर्म- कब होगा अंतिम संस्कार

    हर दौर की हीरोइन को अपनी आवाज देने वाली आशा भोसले ने संगीत को एक नई पहचान दी. उनकी आवाज में वो जादू था, जो पीढियों को जोड़ता रहा और शायद हमेशा जोड़ता रहेगा. इस दुखद खबर की पुष्टि उनके बेटे आनंद भोसले ने की. उन्होंने कहा- मेरी मां का आज निधन हो गया. लोग कल सुबह 11बजे लोअर परेल स्थित काश रोड ग्रांड में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं, जहां वह रहती थी. उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा.

    सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि 
    आशा ताई का जाना देश भर के लिए बड़ी क्षति है. बॉलीवुड जगत से तमाम लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके साथ बीते आखिरी पल याद कर रहे हैं. श्रद्धा सुमन अर्पित  करने वालों में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, फिल्म मेकर करण जौहर, मनोज मुंतशिर, जेमी लीवर, रवीना टंडन, हेमा मालिनी, काजोल, सुशांत दिवगीकर, सुधांशु पांडे, समेत फिल्म जगत के अनेक कलाकार प्रमुख नाम है. आशा जी ने 16 साल की उम्र में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की और लगभग 20 भाषाओं में 11000 से अधिक गाने देकर बॉलीवुड के  लेजेंड्री म्यूजिक कंपोजर्स के साथ काम किया. उनके नाम एक बेहतरीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है.