• रिटायर्ड IPS कमल लोचन कश्यप को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 6 फरवरी 2026। राज्य शासन ने सेवानिवृत्त डीआईजी कमल लोचन कश्यप को संविदा नियुक्ति दी है। गृह (पुलिस) विभाग के उप सचिव आरपी चौहान द्वारा गुरुवार की शाम जारी आदेश के मुताबिक कश्यप को एक वर्ष या आगामी आदेश तक के लिए ओएसडी (विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी) नियुक्त किया गया। कश्यप 31 दिसंबर 2025 को डीआईजी सरगुजा से सेवानिवृत हुए हैं। इससे पहले वे दंतेवाड़ा में डीआईजी के पद पर पदस्थ थे। बताते हैं कि कमल लोचन कश्यप दंतेवाड़ा, बीजापुर, गरियाबंद और राजनांदगांव में बतौर एसपी रहते नक्सल उन्मूलन की दिशा में अच्छा काम किया है। 

    कमल लोचन कश्यप को सेवानिवृत्ति उपरांत संविदा पर ओएसडी बनाए जाने के बाद पुलिस महकमे में अब तीन संविदाधिकारी हो गए हैं। रिटायर्ड आईजी बीएस ध्रुव लगातार तीसरे वर्ष संविदा पाने में सफल रहे हैं। बताते हैं कि वे उच्चाधिकारियों के निजी कार्य बड़ी निष्ठापूर्वक करते हैं। उन्हें बड़े साहब के बेटे की शादी का कार्ड बांटते हुए भी देखे गए हैं। उधर रिटायर्ड आईजी सुशील द्विवेदी संविदा पर डायरेक्टर एफएसएल की कुर्सी पर विराजमान हैं। इन तीनों अधिकारियों पर मंत्री की विशेष कृपा बताई जाती है।

    फिलहाल पढ़ें गृह विभाग का आदेश