• बस और ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की गई जान, धार्मिक उत्सव में शामिल होने जा रहे थे

    हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और ऑटो में फंसे घायलों व शवों को बाहर निकाला. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की हृदयविदारक रिपोर्ट:-

    बेरहामपुर, 23 मई 2026. ओडिशा के गंजम जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आया है. यहां के पुरुषोत्तमपुर  थाना क्षेत्र के तहत लदकापल्ली चौक पर एक निजी यात्री बस और ऑटो रिक्शा के बीच हुई आमने-सामने  की भीषण टक्कर में जहां 6 लोगों की जान चली गई, वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में  10 और 12 वर्ष की 2 नाबालिग लड़कियां भी शामिल है. सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं.

    उत्सव की खुशियां मातम में बदली 

    शुरुआती पुलिस जांच के मुताबिक, ऑटो रिक्शा में सवार होकर कुछ लोग  सोरल रोड एरेंद्रा सिंथानी पीठ में आयोजित एक धार्मिक उत्सव में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के  लदकापल्ली चौक पर विपरीत दिशा से आ रही एक निजी बस ने ऑटो को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए.

    दमकल और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन

    हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की  टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और गैस कटर एवं अन्य उपकरणों की मदद से ऑटो में फंसे घायलों और शवों को बाहर निकल गया.वहीं सभी घायलों को तुरंत पास के कोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया.

    मृतकों की पहचान और घायलों की हालत अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों में  2 नाबालिक बच्चियों भी शामिल हैं. मृतकों में- किरण बेहरा (10 वर्ष ), सनी  बेहरा (12 वर्ष ), नीला  बेहरा ( 50 वर्ष ), नरसू बेहरा ( 43 वर्ष) रतनी बेहरा ( 40 वर्ष ) और मल्ली बेहरा ( 75 वर्ष) बताया जाता है. इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों में अलका बेहरा ( 17 वर्ष ), कनक बेहरा ( 60 वर्ष ), भाग्य  बेहरा ( 55 वर्ष ) और  झिली बेहरा ( 40 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद बरहमपुर के एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. खबर है कि ऑटो चालक बाबू प्रधान भी घायल हैं.

    प्रशासनिक मुस्तैदी और कानूनी कार्रवाई  
    हादसे की गंभीरता को देखते हुए पुरुषोत्तमपुर के एसडीओ सुजीत कुमार नायक तुरंत कोडला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायलों के बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिया. मालूम पड़ा है कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके से  दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. आगे जांच जारी है.