SRH vs RCB: ईशान किशन की तूफानी पारी से हैदराबाद को मिली बड़ी जीत, हार के बाद भी RCB का जलवा बरकरार
SRH vs RCB, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया। हार के बावजूद बेंगलुरु की टीम टेबल टॉपर रही है, जबकि हैदराबाद टॉप-2 में जगह नहीं बना पाई है।
RCB Score: 200/4 (20)
SRH Score: 255/4 (20)
हैदराबाद, 23 मई 2026। सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया। इस जीत के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी। 166 रन बनाते ही बेंगलुरु की टीम टेबल में पहले स्थान के साथ पहले क्वालीफायर के लिए क्वालीफाई कर गई। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद 18 अंक के बावजूद बेंगलुरु और गुजरात से कम नेट रन रेट की वजह से टॉप-2 से बाहर होना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। बेंगलुरु की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को आईपीएल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। ईशान किशन ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। इसके जवाब में विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर की नई सलामी जोड़ी ने बेंगलुरु के लिए दमदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 460रन की साझेदारी हुई। वेंकटेश अय्यर ने 19 गेंद में 44 और कोहली ने 11 गेंद में 15 रन बनाए। देवदत्त पडिकल 21 रन ही बना सके। रजत पाटीदार ने 39 गेंद में 56 रन बनाए। क्रुणाल पांड्या ने 31 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए नाबाद 41 रन बनाये। टिम डेविड ने सात गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगात हुए नाबाद 15 रन बनाये।
सनराइजर्स हैदराबाद को अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। ट्रेविस हेड (26) को रसिख ने आउट किया। अभिषेक शर्मा 22 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सनराइजर्स का तीसरा विकेट 17वें ओवर में हाइनरिक क्लासन के रूप में गिरा। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया। हाइनरिक क्लासन ने 24 गेंदों में दो चौके और पांच छक्के लगाते हुए 51 रन बनाये। सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने 46 गेंदों में आठ चौके और तीन छक्के लगाते हुए 79 रनों की पारी खेली। वहीं पारी की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुये। वहीं नीतीश कुमार रेड्डी ने 12 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 29 रन बनाये। इस स्कोर के साथ सनराइजर्स ने टॉप 2 में अपना स्थान पक्का करने के लिए दरवाजा खोल दिया है। आरसीबी के लिए रसिख सलाम ने दो विकेट लिये। क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
बेंगलुरु-हैदराबाद प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेट कीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम दार
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन