• थोक में जिलों से पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे टीआई, डीजीपी ने 30 पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए

    रायपुर, 2 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा अनुसार डीजीपी अरुण देव गौतम ने राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न जिलों के एक दर्जन निरीक्षकों की रायपुर पुलिस कमिश्नरेट आमद हुई है। वहीं करीब 15 पुलिस इंस्पेक्टरों को रायपुर जिले से अन्य जिलों में भेजे गए हैं। वहीं एक उपनिरीक्षक रमाकांत शुक्ला को धमतरी से कबीरधाम स्थानांतरण किया गया है। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। देखें लिस्ट..