इधर बजट पेश, उधर महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, अब इतने हुए दाम
नई दिल्ली, 1 फरवरी 2026. आज रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट के साथ ही एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है, क्योंकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण से पहले ही तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग सर्विस और छोटे फूड कारोबार पर पड़ने वाला है.
नई दरें 1 फरवरी यानी रविवार आज से लागू हो चुकी है, जिससे कारोबार करने वालों की ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ गई है और इसका असर खाने पीने की चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है. हालांकि, राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी आम घरों के मासिक बजट पर तुरंत अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा. हर महीने की शुरुआत में ईंधन दरों की समीक्षा की जाती है और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा कीमतों, कच्चे तेल के भाव तथा डॉलर विनिमय दर जैसे कारक इन संशोधनों को प्रभावित करते हैं.
बजट 2026- 27 में सरकार का फोकस राजकोषीय संतुलन, इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश, टैक्स स्ट्रक्चर और कल्याणकारी योजनाओं पर होने जा रहा है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर दरों में यह बदलाव आम लोगों के लिए अहम मुद्दा जरूर बन गया है क्योंकि यह महंगाई की व्यापक तस्वीर से जुड़ा हुआ है. दरअसल, कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से छोटे कारोबारियों का मार्जिन कम हो सकता है, जबकि उपभोक्ताओं को बाहर खाने पर अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. कुल मिलाकर, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है, लेकिन बाजार स्तर पर लागत बढ़ने के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं. जिससे आने वाले समय में श्रृंखलाबद्ध बढ़ोतरी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज रविवार को अपना 9 वां बजट 2026--27 पेश की. लेकिन बजट पेश होने से पहले ही एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को झटका लगा है. जानकारी के मुताबिक, चेन्नई में अब कमर्शियल सिलेंडर 1899.50 रुपए में मिलेगा. कमर्शियल सिलेंडर के उपयोगिताओं को दिल्ली से पटना तक करीब ₹50 का तेज झटका लगा है. दिल्ली में 19 किलो वाला डीजीपी सिलेंडर अब 1691.50 रुपए की जगह 1740. ₹50 में मिलेगा. जबकि कोलकाता में इसका दाम 1844.50 हो गया है.वहीं, मुंबई में भी कमर्शियल सिलेंडर अब 1692 रुपए में मिलेगा. हैदराबाद में भी कमर्शियल सिलेंडर गैस अब 1912. ₹50 में मिलेगा.