महिला दिवस पर महतारी वंदन की 25वीं किस्त जारी; महिलाओं के खाते में आए एक-एक हजार रुपए
25th Installment: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 में सीएम विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर राज्य की 69 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में योजना की 25वीं किस्त ट्रांसफर की. इससे पहले, सीएम साय ने फरवरी महीने में योजना की 24वीं किस्त के रूप में लाभार्थियों के खातों में 641 करोड़ 34 लाख रुपए ट्रासंफर किए थे.
जगदलपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम विष्णु देव साय ने रविवार को महतारी वंदन योजना की लाभार्तियों के खाते में 25वीं किस्त जारी कर दिए. सीएम साय ने जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में खुशियां की सौगात दी. सीएम ने इस बार प्रदेश की 69 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खाते में योजना की 25वीं किस्त जारी की है.
महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय, महतारी वंदन योजना
धमतरी के डोमा गांव की खिलेश्वरी साहू ने बताया कि आज महतारी वंदन की 25वीं किस्त की राशि खाते में आ गई है। इस पर वह खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस पैसे को वह बचत कर रही है ताकि भविष्य में कोई संकट आ जाए तो इसे परिवार के लिए खर्च करेंगी। गौरतलब है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए शुरू गई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 (एनुअल 12,000 रुपए) की आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रासंफर की जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें सहयोग मिल सके.
69 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन पहुंची राशि
रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगदलपुर में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 का आयोजन के दौरान सीएम साय ने पात्र महिलाओं के खाते में मदद की राशि ट्रांसफर किए. योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए की राशि सिंगल क्लिक में भेजी गई. योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार अब तक कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर चुकी है.