• IND vs NZ T20 World Cup final: भारत T20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया

    IND vs NZ T20 World Cup final: भारत पहली बार मेजबानी करते हुए T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना है. भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी–20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। PM मोदी ने भारतीय टीम को जीत की दी बधाई।

    अहमदाबाद, 8 मार्च 2026। भारतीय टीम ने आज न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप चैंपियन का सरताज अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला लिया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने भारत ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में रिकॉर्ड 255 रन बनाए थे। वहीं इंडिया के पहाड़ से स्कोर का सामना करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी। भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी है।

    संजू सैमसन ने टी–20 वर्ल्डकप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 89 रन बनाए। ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंद पर 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड से जिमी नीशम को 3 विकेट मिले।

    256 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साइफर्ट (52) और कप्तान सैंटनर (43) के अलावा कोई भी बैटर भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका। पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को रनों के लिहाज से टी–20 वर्ल्डकप फाइनल में सबसे बड़ी हार मिली। 

    भारतीय पारी में बने खास रिकॉर्ड

    टीम ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए। जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी टीम से सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड है।
    भारतीय टीम ने पावरप्ले में वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। पिछला रिकॉर्ड 92/1 था, जो 2024 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने बनाया था।
    सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

    बुमराह को चौथा विकेट, सैंटनर को बोल्ड किया

    18वें ओवर की तीसरी बॉल पर न्यूजीलैंड ने 9वां विकेट गंवाया। यहां पर कप्तान मिचेल सैंटनर 43 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। बुमराह को चौथा विकेट मिला है। टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा है कि भारत की जीत हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला है।

    पढ़ें PM मोदी का ट्वीट और स्कोर