अंबिकापुर में प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में भीषण आग, 10 किमी दूर से दिख रहा है धुंए का गुब्बार
अंबिकापुर में गुरुवार को प्लास्टिक के होलसेल दुकान में आग लगने के फटाखे पर पकड़ ली और दो मंजिल दुकान को पूरी तरह आगोश में ले ली। जिसके बाद स्थिति भयावह हो गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड की आग बुझाने की कोशिश में जुटी।
अंबिकापुर, 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में गुरुवार को अचानक प्लास्टिक-पटाखे की दुकान में आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। जिस जगह पर आग लगी हैं वह लाखों रुपए के प्लास्टिक के सामानों और पटाखों का भंडारण है। दरअसल मुकेश प्लास्टिक एक होलसेल दुकान है। हालांकि वक्त रहते यहां से लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है।
बताया जा रहा है कि आग इतनी बिकराल है कि उसने 2 मंजिला बिल्डिंग को चपेट में ले लिया। आग आसपास के घरों तक भी फैल गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंची। दुकान से सटे घरों के आसपास भी आग लग गई है। पटाखों में आग लगने के कारण जोरदार धमाके भी हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब 10 किमी दूर तक केवल धुंआ दिखाई दे रहा है।
किसी तरह की जनहानि नहीं
अंबिकापुर कलेक्टर अजीत बसंत ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अंबिकापर के एक रिहायशी इलाके में आग लगी है। आगजनी की घटना से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है। फायर ब्रिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग क्यों और कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।
फायर ब्रिगेड की चार टीमें मौजूद
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आग पर काबू पाने के लिए 4 फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर बैं। फिलहाल 25 टैंकर पानी डाला गया है जिस कारण से आग कम हुई है। लेकिन अभी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है। आग जिस जगह पर लगी है वह घनी आबादी वाला इलाका है। लोगों को दूर किया गया है। आसपास के घर खाली करा लिए गए हैं।
लोगों ने पूछा- किसकी लापरवाही
वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रशासन की लापरवाही है। रिहायशी इलाके में ज्वलनशील पदार्थ रखा गया था लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही अंबिकापुर विधायक और मंत्री राजेश अग्रवाल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने कहा कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क चौड़ीकरण का विरोध नहीं करें। गलियों में फायर ब्रिग्रेड की टीम नहीं पहुंच सकती है।