• Assembly Election in 5 States: छत्तीसगढ़ के 19 IAS और 3 IPS को चुनाव की कमान, किनको कहां की मिली है जिम्मेदारी, देखें लिस्ट..

    Assembly Elections in 5 States: इस बार छत्तीसगढ़ के 9 आईएएस अफसर जो सचिव,  स्वतंत्र प्रभार हैं को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के दोनों विभाग पीडब्ल्यूडी और पीएचई के सचिवों की ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी है।छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में सीनियर आईएएस अफसर चुनाव कराने जा रहे हैं। किस अफसर की कहां लगी है ड्यूटी, नीचे देखें लिस्ट..

    रायपुर, 18 मार्च 2026। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इस बार भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के सीनियर आईएएस अधिकारियों की ऑब्जर्वर ड्यूटी लगाई है। छत्तीसगढ़ के 19 आईएएस और तीन आईपीएस अधिकारियों को इन पांच राज्यों में तैनात किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार इन राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन आयोग ने इन सभी अधिकारियों को 18 मार्च को सुबह 11 बजे तक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ के इलेक्शन ड्यूटी वाले सभी अधिकारी मंगलवार को ही रवाना हो गए हैं। गौरतलब है कि असम, केरल और पुडुचेरी के सभी सीटों में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा।  वहीं तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। वहीं पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा। नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

    छत्तीसगढ़ के इन अफसरों को चुनाव की कमान:-

    मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के 19 आईएएस अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है:-
    1. डॉ. रोहित यादव, सचिव, ऊर्जा जनसंपर्क पर्यटन एवं संस्कृति (पश्चिम बंगाल)
    2. डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव, लोक निर्माण विभाग  (तमिलनाडु)
    3. सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग (असम)
    4. एस. प्रकाश, सचिव, परिवहन (केरल)
    5. नीलम नामदेव एक्का, सचिव, राज्य सूचना आयोग (पश्चिम बंगाल)
    6. अंकित आनंद, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग (असम)
    7. एस. भारती दासन, सचिव, कौशल विकास (असम)
    8. शम्मी आबिदी, सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग (पश्चिम बंगाल)
    9. हिमशिखर गुप्ता, सचिव, श्रम एवं गृह विभाग (असम)
    10. मोहम्मद केसर अब्दुलहक, सचिव, पीएचई (पश्चिम बंगाल)
    11. सारांश मित्तर, आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग (पश्चिम बंगाल)
    12. पदुम सिंह एल्मा, प्रबंध संचालक, स्टेट ब्रेवरेज कॉरपोरेशन लि. (केरल)
    13. रमेश शर्मा, सचिव, गृह विभाग (तमिलनाडु)
    14. धर्मेश साहू, सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (पश्चिम बंगाल)
    15. रिमिजियुस एक्का, संचालक, नगरीय प्रशासन (असम)
    16. विनीत नंदनवार, संचालक, भू- अभिलेख (असम)
    17. ऋतुराज रघुवंशी, डीपीआई (असम)
    18. प्रभात मालिक, संचालक, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग (पश्चिम बंगाल)
    19. राहुल देव, संचालक, कृषि (पुडुचेरी) 
    वहीं तीन आईपीएस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगी है
    20. अंकित गर्ग, आईजी, एसआईबी, पीएचक्यू
    21. बद्रीनारायण मीणा, आईजी, प्रशासन, पीएचक्यू
    22. अजय यादव, आईजी, पीएचक्यू

    9 विभागों के भारसाधक सचिव गए चुनाव कराने

    इस बार छत्तीसगढ़ के 9 आईएएस अफसर जो सचिव,  स्वतंत्र प्रभार हैं को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव के दोनों विभाग पीडब्ल्यूडी और पीएचई के सचिवों की ऑब्जर्वर ड्यूटी लगी है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम 4 मई को आएंगे। उसके पश्चात ही राज्य के अधिकारियों की वापसी होगी। अतः बड़ी संख्या में एक साथ सचिवों की चुनाव ड्यूटी लगने से अगले डेढ़ महीने तक मंत्रालय में प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। मार्च क्लोजिंग के चलते कई विभागों की स्वीकृतियां प्रभावित हो सकती हैं।