• TMC Candidate List 2026: बंगाल चुनाव में 74 विधायकों का पत्ता साफ, ममता का बड़ा दांव, देखें लिस्ट..

    TMC Candidate List 2026: पार्टी ने 135 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है. सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) से निबटने के लिए 74 विधायकों की छुट्टी कर दी है.भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ सीधी जंग का ऐलान करके दीदी ने नंदीग्राम की हार का बदला लेने की तैयारी भी कर ली है. 

    कोलकाता, 18 मार्च 2026। पश्चिम बंगाल की सत्ता पर लगातार चौथी बार काबिज होने के लिए तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को अपने 291 योद्धाओं की सूची जारी की. कालीघाट से जारी इस लिस्ट ने राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है. 2021 के चुनाव में जहां सेलेब्रिटी कार्ड हावी था, तो 2026 में ममता ने बूथ मैनेजमेंट और लोकल नेटवर्क को प्राथमिकता दी है. पार्टी ने 135 मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया है. सत्ता विरोधी लहर (Anti-Incumbency) से निबटने के लिए 74 विधायकों की छुट्टी कर दी है.

    भवानीपुर बनेगा ममता बनाम शुभेंदु का कुरुक्षेत्र

    सूची का सबसे बड़ा धमाका भवानीपुर सीट है. ममता बनर्जी अपनी इसी परंपरागत सीट से चुनाव लड़ेंगी. भाजपा ने यहां उनके ‘धुर विरोधी’ शुभेंदु अधिकारी को उतारकर मुकाबले को व्यक्तिगत बना दिया है. 2021 में नंदीग्राम में मिली 1,956 वोटों की हार का बदला लेने का ममता बनर्जी को अपने घर में मौका मिल सकता है. नंदीग्राम में ममता बनर्जी ने भाजपा से तृणमूल कांग्रेस में आये जमीनी नेता पबित्र कर पर दांव खेला है.

    पार्थ चटर्जी और चिरंजीत का पत्ता कटा

    टीएमसी की इस नयी रणनीति में बड़े-बड़े ‘सितारे’ धराशायी हो गये हैं. टॉलीवुड सुपरस्टार और विधायक चिरंजीत चक्रवर्ती (बारासात), परेश पाल (बेलेघाटा) और यहां तक कि कद्दावर नेता पार्थ चटर्जी (बेहला पश्चिम) को भी इस बार टिकट नहीं मिला है. पार्टी ने संदेश दिया है कि जो नेता केवल ‘स्टार’ हैं और बूथ नहीं संभाल सकते, उनकी जगह अब संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलेगी.

    नये चेहरे और ‘सोशल इंजीनियरिंग’ का कॉकटेल

    भले ही ग्लैमर कम हुआ हो, लेकिन प्रतिभाओं की कमी नहीं है. ओलिंपिक खिलाड़ी स्वप्ना बर्मन (राजगंज) और पूर्व क्रिकेटर शिव शंकर पॉल (तूफानगंज) जैसे खिलाड़ियों को मैदान में उतारकर टीएमसी ने युवाओं को संदेश दिया है. पार्टी प्रवक्ता कुणाल घोष को पहली बार बेलेघाटा से चुनावी मैदान में उतारा गया है. सांसद कल्याण बनर्जी के बेटे सिर्सन बनर्जी (उत्तरपाड़ा) और श्रेया पांडे (मानिकतला) जैसे नये चेहरों के जरिये पार्टी ने ‘नेक्स्ट जनरेशन’ लीडरशिप को प्रमोट किया है.

    TMC टिकटों का गणित : एक नजर में

    मंगलवार को जारी सूची के अनुसार कुल उम्मीदवार 291 (3 सीटें सहयोगी BGPM के लिए छोड़ी) में 52 महिला    हैं। वहीं भाजपा की रणनीति के काट में 95 सीटों पर SC/ST उम्मीदवार    उतारे गए हैं। वहीं 47 विधानसभा क्षेत्रों में ममता ने अल्पसंख्यक चेहरों को मौका दिया है। इस आम चुनाव में टीएमसी ने    226+ सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

    देखें पूरी लिस्ट..