• नेशनल हाईवे में बवाल, कवर्धा में एनएच 30 पर चक्का जाम, आवाजाही थम गया

    कवर्धा के पोंड़ी में एबीवीपी ने शुक्रवार को स्कूल के नजदीक स्थित शराब भट्टी हटाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है. रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे में आवागमन ठप्प हो गया.

    कवर्धा, 16 मई 2026। कबीरधाम जिले के पोंड़ी में शुक्रवार को सरकारी शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उग्र विरोध प्रदर्शन किया है. एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्कूल के पास स्थित शराब दुकान को अन्यत्र हटाने की मांग की है. इस मांग को लेकर एबीवीपी ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया.

    शराब दुकान के कारण लगता है मजमा, सैकड़ों छात्र-छात्रा होते हैं परेशान
    एबीवीपी के प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से शराब भट्टी को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की जा रही थी. प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. जिसके बाद इस मुद्दे पर मजबूरी में विरोध प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे. लोगों का कहना है कि शाम को समय तो वहां सड़क से गुजरना मुश्किल हो जाता है। खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

    नेशनल हाईवे 30 पर चक्का जाम
    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि स्कूल और आबादी  चक्का जाम के कारण नेशनल हाईवे-30 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. यात्री बसें, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और कई लोग वैकल्पिक मार्ग तलाशते नजर आए.

    चक्का जाम की चपेट में डिप्टी सीएम का काफिला भी आ गया। किसी तरह अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर विजय शर्मा के काफिला को निकाला। शुक्रवार को पोंड़ी में साप्ताहिक बाजार का दिन होने के कारण प्रदर्शनकारी आसानी से भीड़ जुटा लिए। बताया गया है कि प्रशासन ने 2 महीने के भीतर शराब  दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने का आश्वासन दिया है।