• छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई राहत मिलने का रास्ता साफ

    रायपुर, 24 मार्च 2026। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, छत्तीसगढ़ इकाई के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने का आदेश 12 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। इसके बाद मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) के प्रावधानों के तहत पेंशनरों को भी महंगाई राहत (डीआर) देने हेतु 9 फरवरी 2026 को मध्यप्रदेश शासन को सहमति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था।

    आज यहाँ नामदेव ने 'आज की आवाज़' बताया कि उक्त प्रस्ताव पर कल 23 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश कैबिनेट द्वारा सहमति प्रदान कर दी गई है। इसके बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार भी एक-दो दिनों में राज्य के पेंशनरों के लिए तीन प्रतिशत महंगाई राहत (डी.आर.) देने का आदेश जारी कर देगी।उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को लंबे समय से महंगाई राहत (डी. आर.)की प्रतीक्षा थी, और अब मध्यप्रदेश सरकार की सहमति मिलने के बाद इसका रास्ता साफ़ हो गया है और उम्मीद है कि बहुत जल्द इसका लाभ छत्तीसगढ़ सरकार के पेंशनरों  को मिलने की संभावना है।

    भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ  छत्तीसगढ़  के राष्ट्रीय पदाधिकारियों सहित राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने भी राज्य सरकार से इस संबंध में तुरंत आदेश जारी करने की मांग की है। इनमें भूपेन्द्र कुमार वर्मा दुर्ग, द्रौपदी यादव पत्थलगांव जशपुर,  रामनारायण ताटी जगदलपुर, प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे.पी.मिश्रा, महामंत्री अनिल गोल्हानी, प्रदेश संगठन मंत्री टी. पी.सिंह, कोषाध्यक्ष बी.एस.दसमेर, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिवेदी रायपुर, राजेश कश्यप बिलासपुर, गुरुचरण सिंह अंबिकापुर, आर एन ताटी जगदलपुर, बी.के.वर्मा दुर्ग, केंद्रीय सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेश मिश्रा रायपुर, सेवानिवृत्त दैनिक वेतन भोगी कार्यभारित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनिल पाठक रायपुर तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप बलौदाबाजार, आर. जी. बोहरे रायपुर, आई. सी. श्रीवास्तव राजनांदगांव, राकेश जैन बिलासपुर, परमेश्वर स्वर्णकार जांजगीर चांपा, रमेश नंदे जशपुर, अभय शंकर गौराहा रायगढ़, देवनारायण साहू सारंगढ़, एम. एल.यादव कोरबा, ओ. पी.भट्ट कांकेर, आर डी झाड़ी बीजापुर, एस एन देहारी नारायणपुर, एस के धातोड़े कोंडागांव, रूपकुमार झाड़ी दंतेवाड़ा, शेख कासिमुद्दीन सुकमा, प्रेमचंद गुप्ता वैकुंठपुर, माणिक चंद्र अंबिकापुर, राजेन्द्र पटेल, बलरामपुर, संतोष ठाकुर सूरजपुर, आर.ए.शर्मा गौरेला पेंड्रा मरवाही, सतीश उपाध्याय मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, हरि प्रसाद मिश्रा सक्ती, भैया लाल परिहार मुंगेली, यवन कुमार डिंडोरे बेमेतरा, रिखीराम साहू महासमुंद, लखन लाल साहू गरियाबंद, पी.आर.साहू दुर्ग, रामेंद्र तिवारी मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी, प्रकाश गुप्ता कबीरधाम, देवदत्त दुबे खैरागढ़, अश्वनी नायक डोंगरगढ़ तथा अनूपनाथ योगी आरंग आदि शामिल हैं।