• कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

    रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में सरकारी कार्यालय/ संस्थाओं के लिए राज्य शासन ने स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर रायपुर शहर एवं नया रायपुर, अटल नगर के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। अवर सचिव अंशिका ऋषि पांडेय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 15 सितंबर 2026 दिन बुधवार को नुआखाई, 19 अक्टूबर 2026 दिन सोमवार को महाष्टमी तथा 9 नवंबर 2026 दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा की छुट्टी रहेगी। यह आदेश इन क्षेत्रों में पड़ने वाले समस्त शासकीय कार्यालय एवं संस्थाओं पर लागू होगा। पढ़ें राज्य शासन का आदेश..