मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, आदेश जारी
रायपुर, 16 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में बड़ा फेरबदल किया गया है। सचिवालय संवर्ग के विभिन्न अधिकारी- कर्मचारियों को एक विभाग से दूसरे विभाग में पदस्थ किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक उपसचिव, आदिम जाति विकास विभाग सरोजनी टोप्पो को यथावत तथा उपसचिव सरोज उईके को आदिम जाति विकास से खनिज साधन विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं अवर सचिव कुसुम कुजूर को स्कूल शिक्षा विभाग से आदिम जाति विकास विभाग भेजा गया है। उधर अनुभाग अधिकारियों में अजय कुमार को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से नगरीय प्रशासन विभाग, वनिता मोरघड़े को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सुनील गिरड़कर को सामान्य प्रशासन विभाग से जल संसाधन विभाग, विजय कुमार चौरसिया को सामान्य प्रशासन विभाग से वित्त विभाग तथा मनीराम रात्रे को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग भेजा गया है। सहायक अनुभाग अधिकारी से लेकर कनिष्ठ सचिवालय सहायक तक के 12 अधिकारी- कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। फिलहाल पढ़ें सामान्य प्रशासन विभाग का आदेश..