• डॉ. लोहिया की 116 वीं जयंती पर सैकड़ों निर्धन लोगों में खाद्य सामग्री एवं वस्त्र वितरण

    समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की  रिपोर्ट:-
    गोमिया, 26 मार्च 2026. प्रख्यात समाजवादी राजनेता एवं आदर्श पुरुष डॉ. राममनोहर लोहिया की 116वीं जन्मदिवस के अवसर पर डॉ. राम मनोहर लोहिया ट्रस्ट एवं लोहिया आश्रम, बंगाली टोला, साड़म, गोमिया जिला बोकारो द्वारा लगभग 150 निर्धन और जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री के साथ-साथ शाल, साड़ी एवं अन्य वस्तुओं का वितरण कर सामाजिक कार्य का निर्वाह किया गया.

    यह जानकारी डॉ. राममनोहर लोहिया ट्रस्ट व लोहिया आश्रम, साड़म, गोमिया के  मानद सचिव तथा प्रख्यात लोहिया समाजवाद के चिंतक, झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता  श्याम कुमार डे ने यहां दी है. आयोजित जयंती समारोह में क्षेत्र भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए दिवंगत नेता डॉ. लोहिया को याद करते हुए उन्हें नमन किया.