• IAS Posting: रजत बंसल बने मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव, रवि मित्तल PMO के लिए रिलीव

    PMO में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त हुए डॉ. रवि मित्तल की जगह रजत कुमार बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय तथा जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई है।

    रायपुर, 26 मार्च 2026। राज्य शासन ने आईएएस रजत कुमार बंसल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 2012 बैच के आईएएस रजत कुमार बंसल को विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय पदस्थ करते हुए जनसंपर्क आयुक्त एवं सीईओ छत्तीसगढ़ संवाद, संचालक खनिज तथा प्रबंध संचालक सीएमडीसी का प्रभार दिया गया है। 

    रजत कुमार बंसल हरियाणा राज्य के मूल निवासी हैं। वह कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करने के बाद किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रहे थे। इस बीच पहले ही प्रयास में वह आईपीएस के लिए सिलेक्ट हुए, फिर दूसरी बार में आईएएस के लिए चयनित हुए। उधर संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय तथा जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल गुरुवार को PMO के लिए रिलीव कर दिए गए हैं। पिछले दिनों डॉ. रवि मित्तल को पीएमओ में उपसचिव नियुक्त किया गया है।