GT vs CSK: गुजरात टाइटंस की बड़ी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त
GT vs CSK: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 89 रनों से शिकस्त दी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जारी सीजन से बाहर हो गई है, जबकि गुजरात टॉप-2 में बरकरार है।
GT Score: 229/4 (20)
CSK Score: 140/8 (13.4)
अहमदाबाद, 22 मई 2026। गुजरात टाइटंस ने गुरुवार को आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हराया। इस जीत के साथ गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में अपनी जगह बरकरार रखी है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में सफर खत्म हो गया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए, इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 13.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 140 रन ही बना सकी। चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। गुजरात के लिए मोहम्मद सिराज, कागिसो रबाडा और राशिद खान ने 3-3 विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जारी सीजन में 14 मैच खेलते हुए 6 मैच जीते और 8 मैच गंवाए।
230 रनों के जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा। वह खाता नहीं खोल सके। ऋतुराज गायकवाड़ 7 गेंद में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कार्तिक शर्मा रन आउट हुए। शिवम दुबे 17 गेंद में 47 रन बनाकर पवेलियन लौटे। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए हैं। गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने सर्वाधिक 84 रन बनाए। गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने दमदार शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल 37 गेंद में 64 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन 53 गेंद में 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल तेवतिया बिना खाता खोले हुए रन आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर ने तीन गेंद में सात रन बनाए। जोस बटलर 27 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे।
गुजरात टाइटन्स (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह