पापा, आपने जिस कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करने की जिम्मेदारी में पूरी करूंगा?-- राहुल गांधी
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ' एक्स ' पर एक पोस्ट में कहा, " मैं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनके स्मारक ' वीर भूमि ' जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया गया. समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट:-
नई दिल्ली, 21 मई 2026. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और कहा कि उनके पिता ने भारत को समृद्ध बनाने का जो सपना देखा था उसे वह साकार करेंगे.
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या
21 मई का दिन कहने को तो साल के बाकी दोनों की तरह 24 घंटे का एक सामान्य दिन ही है, लेकिन 1991 को इस दिन की एक घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. लिट्टे के उग्रवादियों ने इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी थी. श्रीलंका में शांति सेना भेजने से नाराज तमिल विद्रोहियों ने 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला किया.
राजीव गांधी की पुण्यतिथि: सोनिया- राहुल- प्रियंका समेत दिग्गज कांग्रेस नेता पहुंचे वीर भूमि, दी श्रद्धांजलि.
देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में राजघाट के पास स्थित उनकी समाधि ' वीर भूमि' पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी समेत कई बड़े नेता वीर भूमि पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी वीर भूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और याद किया.
इस मौके पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने भी राजीव गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, अजय कुमार लल्लू, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. वहीं, केरल सरकार में मंत्री रमेश चेन्निथला, केरल के मुख्यमंत्री सतीशन, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए याद किया.