रायपुर में युवती ने होटल के चौथे माले से लगाई छलांग!
घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से होटल के कमरे की चाबी भी बरामद हुई है, जिससे उसकी पहचान और ठहरने की पुष्टि हुई है।
रायपुर, 18 मार्च 2026। रायपुर के गंज थाना अंतर्गत एक होटल के कमरे से युवती ने छलांग लगा दी, सीधे वह एसपी जीआरपी ऑफिस के परिसर में आ गिरी। मिली जानकारी के अनुसार मौके पर ही युवती की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में हुई। युवती होटल के कमरे नंबर 405 में ठहरी हुई थी। वह ऊपरी मंजिल से गिरकर जीआरपी एसपी ऑफिस परिसर में आ गिरी। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से होटल के कमरे की चाबी भी बरामद हुई है, जिससे उसकी पहचान और ठहरने की पुष्टि हुई है।
प्रारंभिक जानकारी में युवती के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। होटल स्टाफ और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।