मौजूदा हालात के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाई पाबंदी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश
रायपुर, 16 मई 2026। देशभर में चल रहे क्राइसिस के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने भी पाबंदी लगाई है। डीजल-पेट्रोल की कमी के चलते राज्य के हालात ठीक नहीं देखे गए हैं। इस बीच वित्त विभाग ने आदेश जारी कर मितव्ययता के निर्देश दिए हैं। अब मुख्यमंत्री, मंत्री, निगम-आयोगों के अध्यक्ष के कारकेड वाहनों में केवल अत्यावश्यक वाहनों का उपयोग किया जाए। जारी ने आदेश के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर जोर देने को कहा गया है। एक ही दफ्तर या स्थान पर जाने के लिए अधिकारियों द्वारा अलग-अलग वाहनों का उपयोग न कर पुल वाहनों का सामूहिक उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
शासकीय कर्मचारियों के विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है, अब मुख्यमंत्री के पूर्वानुमति के बिना विदेश यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। महीने में केवल एक बार ही भौतिक रूप से बैठक की जाए और वर्चुअल बैठक पर जोर दिया जाए। साथ ही ई- फाइल के माध्यम से कामकाज के निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं कार्यालय में ऊर्जा संसाधनों के किफायती उपयोग करने कहा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डीजल- पेट्रोल कम उपयोग, सोना नहीं खरीदने, विदेश यात्रा टालने की अपील के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी यह आदेश जारी किया है। सरकार इस आदेश के बाद हालात जल्दी सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं। फिलहाल पढ़ें राज्य शासन का पूरा आदेश..