• IND vs NZ World Cup final live: फाइनल में  भारतीय बल्लेबाजों ने बरसाए रन, न्यूजीलैंड ने 256 रनों का पीछा करते हुए 3 ओवर में बनाए 32 रन

    Ind vs Nz world cup final live: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने भारत के 256 रनों के लक्ष्य का सामना करते हुए समाचार लिखे जाने तक 3 ओवर में 1 विकेट गवाकर 32 रन बना लिया है। 
    अहमदाबाद, 8 मार्च 2026। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के धागे खोल दिए। पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं, भारतीय टीम ने 6 ओवर में बिना विकेट खोए 92 रन बनाए। बाद में संजू सैमसन और ईशान किशन के बल्ले से अर्धशतक आए। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 24 रन बटोरे और कुल 255 रन 5 विकेट खोकर भारत ने बनाए। अब न्यूजीलैंड को 256 रनों का टारगेट मिला है।

    पावरप्ले में भारत का प्रदर्शन

    भारतीय टीम को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। संजू ने मैट हेनरी के पहले ओवर में छक्का लगाया। इस ओवर में सात रन बने। हालांकि, अगले 5 ओवर में 85 रन इस जोड़ी ने जोड़े और 92 रन बिना किसी नुकसान के भारत ने बनाए।

    भारत की पारी

    अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए। हालांकि, भारत को तब तक दमदार शुरुआत मिल चुकी थी। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाए।

    शिवम ने आखिरी ओवर को बनाया निशाना

    एक ओवर में तीन विकेट झटककर भारत के 250 प्लस के लक्ष्य को थोड़ा सा झटका देने वाले जेम्स नीशम के आखिरी ओवर में 24 रन शिवम दुबे ने बटोरे, जिसमें तीन चौके और दो छक्के जड़े। भारत ने 255 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए हैं। 5 ही विकेट भारत ने खोए। सचिन तेंदुलकर ने शिवम दुबे के बल्लेबाजी की तारीफ की है।

    एक ओवर में भारत ने खोए 3 विकेट

    कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी जेम्स नीशम ने आउट कर दिया। उनको रचिन रविंद्र के हाथों कैच आउट कराया। वे खाता नहीं खोल पाए। एक ही ओवर में तीन विकेट जेम्स नीशम को मिले और इससे मैच का रुख पलट गया।

    ईशान भी लौटे पवेलियन

    ईशान किशन के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा, जब वे जेम्स नीशम की गेंद पर मार्क चैपमैन के हाथों कैच आउट गहुए। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 25 गेंदों में 54 रन बनाए।

    सैमसन फाइनल में शतक से चूके

    संजू सैमसन फिर से शतक से चूक गए। उन्होंने 89 रनों की पारी फिर से खेली। सेमीफाइनल में भी इसी स्कोर पर वह आउट हुए थे। 5 चौके और 8 छक्के इस पारी में सैमसन ने जड़े। जेम्स नीशम ने उनको सब्स्टीट्यूट फील्डर कोल मैकोंची के हाथों कैच आउट कराया।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

    न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन।