IPS Suspended: सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल होने के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, आईजी रतनलाल डांगी सस्पेंड
सब इंस्पेक्टर की पत्नी की शिकायत के बाद आईपीएस डांगी पर आज कड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य सरकार ने आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है।
रायपुर, 26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने आईजी रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह निर्णय उनके आपत्तिजनक फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लिया गया, जिससे विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर बहुत ही अश्लील है जिसे हम यहां पर दिखा नहीं सकते।
गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित अधिकारी का आचरण उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं था। उन पर नैतिकता और सेवा नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ पद के प्रभाव के दुरुपयोग के आरोप भी सामने आए हैं। मामले को गंभीर मानते हुए शासन ने अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम, 1968 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सरकार के अनुसार, सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित गतिविधियों ने पुलिस विभाग की साख को नुकसान पहुंचाया है। इसी के मद्देनज़र तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी किया गया है और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
निलंबन अवधि के दौरान रतन लाल डांगी का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। फिलहाल देखें आदेश..